9
रहिमन बात अगम्य की कहन सुनन की नाहिं
जे जानत ते कहत नहि कहत ते जानत नाहिं
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए
रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो छिटकाय
टूटे से फिर ना मिले मिले गाँठ पड़ जाय
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए
बड़े बड़ाई ना करैं बड़ो न बोलैं बोल
‘रहिमन’ हीरा कब कहै लाख टका मो मोल
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए
रहिमन पानी राखिये बिनु पानी सब सून
पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए
रहिमन चुप ह्वै बैठिए देखइ दिनन को फेर
जब नीके दिन आइहैं बनत न लगिहै देर





