Home देवी-देवता एवं संतदेवीकरवीरनिवासिनी श्री महालक्ष्मीदेवी

करवीरनिवासिनी श्री महालक्ष्मीदेवी

by shikha@prashidigitech.com
0 comments

श्री महालक्ष्मीदेवी के किरणोत्सव का रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में किया गया सूक्ष्म-परीक्षण

९.११.२००७ को कोल्हापुर के श्री महालक्ष्मीदेवी मंदिर में किरणोत्सव प्रारंभ हुआ । इस उत्सव के पहले दिन सूर्यास्त के समय सूर्यदेव की किरणें देवी के चरणों पर पडती हैं । इस घटना का सनातन के रामनाथी (गोवा) स्थित आश्रम में दो साधिकाआें ने जो सूक्ष्म-परीक्षण किया और उस समय जो विचार आए, उन्हें आगे दे रहे हैं ।

‘सूक्ष्म-चित्र और सूक्ष्म-परीक्षण’ देने का कारण यह है कि जब हम कोई कार्य (स्थूलरूप में) करते हैं, तब उसका सूक्ष्म परिणाम क्या होता है, यह जानने की क्षमता अधिकतर लोगों में नहीं होती । सूक्ष्म परिणाम जानने पर (स्थूलरूप में) कार्य करने के विषय श्रद्धा उत्पन्न होती है । इसी प्रकार, सूक्ष्म-चित्र और परीक्षण से सैद्धांतिक ज्ञान का कठिन अंश समझना सरल होता है । इसीलिए, सनातन के ग्रंथों में और सूचना जालस्थल पर भी ‘सूक्ष्म-चित्र’ तथा सूक्ष्म-परीक्षण’ प्रकाशित किए गए हैं ।

You may also like

Leave a Comment