Home RSS Feed

RSS Feed

Heading Title

रजनीकांत ने अपने पोते लिंगा राजा और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ मिलकर प्रशंसकों के बीच अपनी फिल्म 'जेलर 2' देखी। सोशल मीडिया पर 'थलाइवा' का वीडियो वायरल हो रहा है।

UPFSDA की टीमों ने कई जिलों में छापेमारी की है। इस दौरान, जहां गाजियाबाद के वेयरहाउस में कॉकरोच मिले तो आगरा में 68 हजार रुपये मूल्य के मखाने के 273 पैकेट सीज किए गए।

बिहार से JDU विधायक अनंत सिंह के घर पर खूब मिठाई बन रही है। इस मौके पर उनका बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने मिठाई बनने का कारण बताया है। लेकिन मिठाई बनने के दौरान ही जेडीयू से उनके निष्कासन की खबर भी सामने आ गई।

यूरोप में महंगाई और आवास संकट के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच स्पेन ने जिहादी संदेशों को लेकर चेतावनी दी है। इनमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों पर आत्मघाती हमलों की अपील की गई। भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जामिया मामले पर रिएक्शन देते हुए पूछा कि कौन माई का लाल भारत को तोड़ना चाहता है। सभी देशभक्तों को सोचना होगा कि ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना है।

मोकामा विधायक अनंत सिंह पर पार्टी ने सख्त एक्शन लिया है। जेडीयू ने उन्हें और उनकी पत्नी को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा की है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाकर जीवित रखता है। उन्होंने दिल्ली से न्याय मिलने की उम्मीद पर भी सवाल उठाए। उनके बयान से कश्मीर मुद्दे पर राजनीतिक विवाद बढ़ने की संभावना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक समय टीम इंडिया के हाथ से मुकाबला पूरी तरह से निकल गया था, लेकिन तिलक-नीतीश की साझेदारी ने रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं इस मुकाबले के बाद कप्तान अय्यर का भी बड़ा बयान सामने आया।

ताज एक्सप्रेस दिल्ली और झांसी के बीच सफर के लिए एक बहुत अहम ट्रेन है, जो अपनी यात्रा के दौरान कई प्रमुख शहरों में रुकते हुए चलती है।

ममूटी ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लिया। 75 साल के मेगास्टार ऑल व्हाइट आउटफिट और फिरोजी कलर के लोफर्स में नजर आए। फैंस अब उनके फैशन सेंस और फिटनेस की तारीफ की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को मिली 4 विकेट से रोमांचक जीत में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की 7वें विकेट के लिए हुई साझेदारी ने अहम भूमिका अदा की, जिसके दम पर दोनों ने मिलकर 17 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव, टीटू यादव के जरिए उनकी हत्या कराना चाहते थे। सपा विधायक शाहिद मंजूर ने पूरे मामले पर टिप्पणी से इनकार करते हुए तंज कसा। हालांकि, सोम के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर विमान में बम होने की बात लिखी हुई मिली।

27,381 वर्गफुट में फैले द टर्मिनल को 2.27 करोड़ रुपये के 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर फ्यूजन एज सॉल्यूशन को सौंपा गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा सांसद रामाशंकर राजभर ने दावा किया कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। उन्होंने इस बारे में जल्द ऐलान होने की बात कही, जबकि कांग्रेस ने समिति बनाकर बातचीत आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे।